आगरालीक्स…आगरा की सोसाइटीज में हरियाली तीज की छाई रौनक. ताज व्यू अपार्टमेंट, मंगलम आधार सोसाइटी और भारत विकास परिषद अमृतम ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज..देखें फोटोज

ताज व्यू अपार्टमेंट में छाई तीज उत्सव की रौनक
शनिवार शाम जमुना किनारे स्थित ताज व्यू अपार्टमेंट में महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज उत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। फिर महिलाओं ने गेम्स खेले। बच्चियों ने नृत्य प्रस्तुतियों से समाँ बाँधा। सभी सखियों ने एक दूसरे को झूला झुलाया। आयुषी गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। कुल मिलाकर ताज व्यू अपार्टमेंट में शनिवार को तीज उत्सव की रौनक देर रात तक छाई रही। उत्सव में निशा पालीवाल, छाया गुप्ता, सीमा गुप्ता, प्रीति जैन, ललिता गोयल और मीनाक्षी बंसल सहित समस्त ताज व्यू महिलाओं का पूरा सहयोग मिला।

भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
सावन की रिमझिम फुहारों और मल्हारों के बीच भारत विकास परिषद अमृतम शाखा द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित वेदांतम में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव-पार्वती के स्वरूप को झूला झुलाकर की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिभाव और पारंपरिक उल्लास से सराबोर हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सावन के मल्हारों, बंदरवार और हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत व नृत्य के माध्यम से पारंपरिक पर्व को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर सीमा अग्रवाल, मीना गुप्ता, अनिता अग्रवाल, आशी अग्रवाल, अलका गुप्ता, प्रीति गोयल, साक्षी जैन, रेखा अग्रवाल, ज्योति मित्तल, संचिता बिंदल, पारुल जिंदल, सपना बंसल, सपना गोयल, जूली बंसल, कुसुम अग्रवाल, आशा गोयन, डॉ. रुचि सिंघल, अंजू अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, अर्चना जैन, नीलिमा मित्तल, नीरू अग्रवाल, मनीषा बंसल, याशिका गर्ग, सीए साक्षी जैन, निधि मंगल, सोनाली, दीप्ति, ऋचा, ज्योति अग्रवाल, कविता, पूजा, मधु, निपुर आदि उपस्थित रहीं। संरक्षक उमेश बाबू अग्रवाल, आरएस गुप्ता, विजय अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, श्रीनाथ गुप्ता, लवकुश मिश्रा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), सचिव राजीव गोयल, कोषाध्यक्ष मंयक जैन, उपाध्यक्ष महिला प्रभारी: रेखा राज अग्रवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।

मंगलम आधार सोसाइटी, शास्त्रीपुरम में महिलाओं की सहभागिता और उत्साह ने समा बाँध दिया —
शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम आधार सोसाइटी में तीज के पावन पर्व को बड़े ही उल्लास और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में सोसाइटी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक लोक संस्कृति से ओतप्रोत इस पर्व को खास बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा और मंगल गीतों के साथ हुई, जिसमें सभी महिलाएँ रंग-बिरंगे परिधान पहनकर सोलह श्रृंगार किए हुए उत्सव की शोभा बढ़ा रही थीं। मंच संचालन की जिम्मेदारी रुही छाबड़ा, किरण और रश्मि वर्मा ने कुशलता पूर्वक निभाई। उनके मनोरंजक संचालन ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। गरिमा और शिखा कुलश्रेष्ठ द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स में महिलाओं ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया।
इस अवसर पर “मिस तीज” का चयन दो श्रेणियों में किया गया —
भारती गांधी को “मिस तीज (एबव 50)” का खिताब दिया गया।
वहीं संगीता को “मिस तीज (बिलो 50)” चुना गया।
कार्यक्रम की सफलता में संध्या कुलश्रेष्ठ, अनिता सेठ, नीता गुप्ता, मीनू चतुर्वेदी, आशा अरोरा, भावना ओझा, अंजली मिश्रा, नीलम चौहान, और प्रीति सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।