आगरालीक्स…आगरा में देव दीपावली के अवसर पर दीपों से जगमग हुआ श्री श्री जगन्नाथ मंदिर. फोटोज देखकर हो जाएगा मन खुश….
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के अनूठे लक्ष्मी नारायण वेश दर्शन
श्री श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन आगरा) में देव दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। महोत्सव में पहले दिन श्री श्री जगन्नाथ लक्ष्मी नारायण वेश दर्शन के साथ ही वैकुंठ चतुर्दशी दीपदान महा उत्सव हुआ। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास प्रभु जी ने बताया कि देव दीपावली का पर्व रोशनी के त्योहार दीपावली के 15 दिनों के बाद आता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था और भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार भी लिया था। इसलिए इसे देव दीपावली कहते हैं।

दो दिवसीय महा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा
देश भर के इस्कॉन मंदिरों में भी इस पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, भजन, कीर्तन, पूजन किए जाते हैं। आगरा के इस्कॉन मंदिर में भी दो दिवसीय महा उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आज पहले दिन शाम 06.30 बजे से रात्रि 09.30 बजे तक श्री श्री जगन्नाथ लक्ष्मी नारायण वेश दर्शन हुए। सभी भक्तों के महाप्रभु के दर्शन कर खुद को कृतार्थ किया, महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त कर भक्त आनंदित हुए। शाम 06.30 बजे से 09.30 बजे तक वैकुंठ चतुर्दशी विशेष दीपदान 5001 दीपकों द्वारा हुआ। इससे समूचा परिसर दीपकों की झिलमिलाती रोशनी की अनुपम छँटा बिखेरता प्रतीत हुआ। शाम 07.30 बजे से महाप्रभु का प्रसाद वितरण (भण्डारा) हुआ।

कल ये होगा प्रोग्राम
वहीं कल यानि 19 नवम्बर को राजाधिराज वेश दर्शन एवं डांडिया महोत्सव होगा। इस अवसर पर फूड फॉर लाइफ इस्कॉन आगरा के को ऑर्डिनेटर अशु मित्तल, राहुल बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, त्रिलोकचंद्र अग्रवाल, विकास बंसल, विमल नयन फतेपुरिया,सुब्रत मेहरा, पवन अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, रमेश यादव आदि मौजूद थे।


