आगरालीक्स…#कासगंज के बाद #कन्नौज में भी #पीएम मोदी ने विपक्ष को बताया घोर परिवारवादी. कहा—पहले चरण के #मतदान के बाद उड़ गई हैं इनकी नींद…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला चरण 10 फरवरी को समाप्त हो चुका है. 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं. अब 14 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होना है. ऐसे में दूसरे और तीसरे चरण में आने वाले जिलों में स्टार प्रचारकों का पहुंचना तेज हो गया है. भाजपा की ओर से पीएम मोदी भी अब काफी एक्टिव हो गए हैं. कासगंज के बाद अब कन्नौज में भी पीएम मोदी ने विपक्षी दलों को खासकर समाजवादी पार्टी को घोर परिवारवादी कहना जारी रखा. कन्नौज में उनहोंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले चरण के मतदान ने एक और बात साफ कर दी है. घोर परिवारवादियों को सपने दिखना बंद हो गए हैं. उनकी नींद हराम हो गई है. वो लोग सोच रहे थे कि जातिवाद फैलाकर वोट बांट देंगे लेकिन यूपी के लोग माफियावादियों और दंगावादियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार आने के पहले हर साल छोटी—छोटी बातों पर दंगे हो जतो थे लेकिन जब से यूपी की जनता ने भाजपा को मौका दिया है तब से यहां कोई दंगा नहीं हुआ है. सभी के प्रयासों से यूपी प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों के समय में यूपी के जिलों की पहचान माफियाओं के नाम से होती थी लेकिन योगी सरकार में यूपी के जिलों की पहचान वहां के उत्पादों और विकास से हो रही है.