आगरालीक्स…पीएम मोदी के कल 23 मई को दूसरे कार्यकाल के चार वर्ष पूरे हो रहे हैं। पीएम के रूप में नौ साल। जानिये इन वर्षों में पीएम मोदी की उपलब्धियां व चुनौतियां..
भारत का विदेशों में बज रहा है डंका

पीएम मोदी इस समय जापान में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद दुनिया के कुछ देशों की यात्रा पर है, जहां उन्हें लगातार सम्मान मिलने के साथ भारत को तेजी से उभरता राष्ट्र माना जा रहा है।

खास-खास वर्ष 2015
2015 में मोदी ने गांधी जयंती से स्वच्छता मिशन के रूप में एक नए आंदोलन शुरू कराया।
-इसी दौरान जन धन योजना लागू की निम्न वर्ग के तबके को बैंकिंग सेक्टर से जोड़ा।
खास-खास वर्ष 2016
-उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन को साकार किया।
-इसी साल उन्होंने नोटबंदी जैसा बड़ा आर्थिक सुधार करके सबको चौंका दिया।
खास-खास वर्ष 2017
-जीएसटी को लागू करके एक बड़ा व्यापारिक सुधार किया।
-अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें अमेरिका आमंत्रित किया।
खास-खास वर्ष 2018
-पीएम मोदी ने तीन तलाक जैसी कुप्रथा के खिलाफ कानून संसद के दोनों सदनों पारित।
-आधार कार्ड व पैन कार्ड को लिंक करने का अभियान शुरू जिससे हर नागरिक की पहचान।
उज्जवला योजना को भी लागू किया गया।
खास-खास वर्ष 2019
-कश्मीर से अनुच्छेद 370 का उन्मूलन
-अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का अदालती फैसला।
-पुलवामा के आतंकी हमले में 45 जवान शहीद।
-बालाकोट एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकाने तबाह कर दिये। शहादत का बदला लिया।
खास-खास वर्ष 2020 कोरोना महामारी
-देशव्यापी लॉकडाउन लगाया और देश को घातक वायरस की चपेट में आने से बचा लिया।
-कोरोना संक्रमण का असर कम होने पर अनलॉक की शुरुआत हुई।
लॉकडाउन में कल्याणकारी योजनाएं
-जन धन खातों में हर माह पैसे जमा करवाना, -पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खातों में 2 हजार रुपए की किश्त जमा करवाना,
-स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई एवं जनरल प्रमोशन देना।
– ईपीएफओ द्वारा कर्मचारियों को 75 फीसदी अग्रिम राशि का भुगतान किया जाना।
-आयकर सहित अन्य मामलों में समय-सीमा बढ़ाई।
-एक से अधिक बार आर्थिक पैकेज की घोषणा की।
-गरीब लोगों के लिए अन्नपूर्णा योजना के तहत मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किए गए।

खास-खास वर्ष 2021
-श्रीराम मंदिर निर्माण का भूमिपूजन।
-स्वदेशी वैक्सीन के रूप में बड़ी सफलता हासिल।
-देश 100 करोड़ से अधिक डोज देने वाला दुनिया का अनोखा राष्ट्र बन चुका है।
खास-खास वर्ष 2022 से 2023 तक
इस अवधि बीच मोदी सरकार ने पद्म पुरस्कारों को लेकर समाज के जमीन से जुड़े उन लोगों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने कई क्षेत्रों में जन जागरूकता की मिसाल कायम की है।