आगरालीक्स…घर में गैस सिलेंडर है या नहीं, क्योंकि आगरा के कई इलाकों में सुबह पीएनजी गैस की सप्लाई रहेगी बंद…ग्रीन गैस ने अलर्ट मैसेज भेजा
आपके घर में पीएनजी गैस कनेक्शन है और यदि आपके घर में गैस सिलेंडर नहीं है तो हो सकता है आपको कल सुबह यानि शनिवार को खाना बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बच्चे सुबह स्कूल जाते हैं तो उनका टिफिन भी बनाना मुश्किल हो सकता है. दरअसल पीएनजी की सप्लाई करने वाली ग्रीन गैस कंपनी लिमिटेड ने शहर के उपभोक्ताओं को शुक्रवार को एसएमएस अलर्ट भेजा है. इसमें आज रात से शनिवार रात दस बजे तक गैस की आपूर्ति बाधित रह सकती है.

ये है कारण
ग्रीन गैस ने इसके पीछे कारण ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सीएनजी मदर स्टेशन पर रखरखाव कार्य को बताया है. इसका काम शुक्रवार रात से शुरू हो जाएगा और शनिवार रात दस बजे तक चलेगा. ऐसे में इस सीएनजी स्टेशन से आपूर्ति नहीं हो सकेगी. हाइवे के दोनों ओर के कई क्षेत्रों में लोगों को शनिवार सुबह गैस नहीं मिलेगी.
20 हजार लोग हो सकते हैं प्रभावित
आगरा में पीएनजी गैस की सप्लाई बंद होने से करीब 20 हजार लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सुबह तो सुबह, दोपहर और रात के खाना भी बाहर खाने जाना पड़ सकता है, अगर घर में गैस सिलेंडर न हुआ तो.
इन क्षेत्रों में हो सकती है प्रभावित
सिकंदरा, आवास विकास, बोदला, भावना एस्टेट, सुलभ विहार, शास्त्री नगर, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, लॉयर्स कॉलोनी, सूर्य नगर, कमला नगर, गांधी नगर, विजय नगर