आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में सीबीएसई के संयुक्त सचिव के पुत्र सहित परिवार के तीन सदस्य और पुलिस कर्मी की मौत हो गई। भीषण हादसे में स्कोडा सहित एक के बाद एक तीन गाी आपस में टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल से करीब तीन किलोमीटर आगे मई के पास एक के बाद एक तीन वाहन आपस में भिड गए। हादसे में स्कोडा और सफारी गाडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने बमुश्किल गाडियों में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में चार की मौत, कई घायल
भीषण हादसे में सीबीएसई के संयुक्त सचिव राम शंकर के बेटे सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।
मोहनकान्त गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता मक्खनपुर फ़ीरोजाबाद(स्कोडा कार), प्रशांत गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता( संयुक्त सचिव सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली), प्रभात, पक्षिता की मौत हो गई।
हादसे में घायल
आशीष बंसल पुत्र सुरेश चंद्र बंसल निवासी शिव नगर जलेसर रोड फीरोजाबाद , बृजेश कुमार पुत्र रतनलाल गांव और उसाइनी थाना टूंडला फ़ीरोजाबाद घायल हैं, इन्हें श्री क्रष्णा हॉस्पिटल, आगरा में भर्ती किया गया है।
हादसे में पुलिस कर्मी की मौत
शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर के पास एक कैंटर के ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में कैंटर में सवार एक सिपाही गोपीचंद की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। सिपाही कानपुर से स्टांप लेकर गाज़ियाबाद जा रहे थे।