आगरालीक्स…आगरा हाइवे पर गांव नगला रामबक्स के डे नाईट होटल में वेश्यावृत्ति के लिए लाई गई लड़कियां. पुलिस ने मारा छापा.छ लोगों को किया गिरफ्तार.
आगरा के एत्मादपुर थाना के अन्तर्गत हाइवे के पास होटल में वेश्यावृत्ति का खेल चल रहा था.पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही होटल में छापा मार दिया.पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए 2 महिला सहित 6 लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया. पुलिस के पास गांव के लोगों द्वारा पहले भी इस मामले में शिकायत आती रही हैं.मगर पुलिस के हाथों में कोई सबूत न होने कारण कार्यवाही नहीं कर पा रही थी. मगर शुक्रवार को प्रातः 5.30 बजे सीओ अर्चना सिंह. प्रशिक्षु सीओ थाना प्रभारी स्वाति सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी.पुलिस टीम ने हाइवे स्थिति गांव नगला रामबक्स के डे नाईट होटल एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा. प्रशिक्षु डिप्टी एसपी स्वाति सिंह ने बताया कि पुलिस कार्यवाही के दौरान पकड़े गए एटा जलेसर के गांव नगला उदना सराय नींव निवासी सुमन होटल संचालक है और रिसेप्शन पर बैठे अशिव उर्फ आशिफ है.होटल में पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों की हवा खूसक हो गई. दो लोग तो फरार हो गए. पूछताछ में सुमन ने बताया कि फरार हुए आकाश और एक अज्ञात हैं जो वेश्यावर्ती के लिए लड़कियों की सप्लाई करते हैं.जिसके बाद होटल के कमरों की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान दो अलग- अलग रूम में टूंडला निवासी राहुल और सिरसागंज निवासी सोएव को दो अलग− अलग महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. एक महिला दिल्ली और दूसरी महिला टूंडला क्षेत्र के एक गांव की है, सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया तथा भागे हुए लोगों की तलाश की जा रही है.