आगरालीक्स….. आगरा में कल से शुरू हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सख्ती, कई परीक्षा केंद्रों के नाम में गड़बड़ी, परीक्षा में सेंध की आशंका पर कई को उठाया।
आगरा में 17 और 18 फरवरी को 90 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा है, इसमें कई केंद्रों के नाम मे त्रुटि है, पुलिस ने सही नाम जारी किए हैं। इसके साथ ही परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी काला चश्मा, घड़ी, जंजीर और अंगूठी नहीं ले जा सकेंगे।
केंद्रों के सही नाम
नगर निगम इंटर काॅलेज, निकट पुरानी मंडी ताजमहल
सार्वजनिक ज्ञान ज्योति इंटर काॅलेज विष्णु विहार पथौली
महर्षि दुर्वासा इंटर काॅलेज बिचपुरी रोड जगदीशपुरा
शांतनू एंग्लो वैदिक इंटर काॅलेज गुरु रामदास रोड सिकंदरा
आदर्श सैनिक काॅलेज फतेहाबाद रोड ताजगंज
छोटे लाल इंटर काॅलेज, शिव नगर थाना शाहगंज
रामलखन इंटर काॅलेज कालिंदी विहार
राधाक्रष्ण कन्या हाईस्कूल लायर्स काॅलोनी