Sunday , 21 June 2026
Home बिगलीक्स Police crack 17 lakh loot case, nab 7 miscreants in Agra
बिगलीक्स

Police crack 17 lakh loot case, nab 7 miscreants in Agra

171

ssp.jpeg
आगरालीक्स…
आगरा में एक निजी कंपनी के कैशियर से दिनदहाडे 17 लाख की लूट का खुलासा हो गया है। कंपनी में कार्यरत पूर्व कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंदाज दिया। पुलिस ने सात बदमाशों के साथ सात तमंचे, इक्कीस कारतूस, लूट के पैसों से खरीदीं गई दो लग्ज़री कारें और तीन मोटर साइकिलें बरामद की हैं।
28 मार्च को शैंपू, वाशिंग पाउडर से अन्य उत्पाद बनाने वाली बडी कंपनी प्रॉक्टर एंड गेंबल के उत्पाद बेचने वाली पीएंडजी का ऑफिस गैलाना रोड के निर्भय नगर में है। ब्रांच मैनेजर संदीप चौधरी अपने साथ सोमवार दोपहर में पंजाब नेशनल बैंक में 17 लाख कैश जमा करने के लिए बाइक से जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर कैशियर सोनू भी था, वे निर्भय नगर स्थित कंपनी के कार्यालय से बाइक से निकले, उनके हाथ में 17 लाख रुपये से भरा कैश का बैग था। पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए, बाइक को उनके पास ले जाकर तमंचा निकाल लिया। वे कुछ समझ पाते, इससे पहले बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने कैश से भरा बैग लूट लिया।

एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि सरगना अमित दीक्षित तीन साल पूर्व कम्पनी में कैशियर का काम किया करता था। वह जानता था कि कंपनी से लाखों रुपये का कैश बैंक में जमा होने जाता है। उसने हरीपर्वत निवासी संजय चाहर के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और अपने सात साथियों के साथ मिलकर लूट की। इनसे दो लाख पंद्रह हज़ार की नगदी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मुख्य सरगना अमित दीक्षित और संजय चाहर है। ये लोग एक पशु व्यापारी के साथ लूट की योजना बना रहे थे उसी दौरान पुलिस ने धर दबोचा।पकडे गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है, इनसे कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है। एसएसपी ने पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: More than 50 artists delivered an impressive performance of the ‘Dr. Hedgewar’ mega-play at Agra’s Sursadan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सूरसदन में 50 से अधिक कलाकारों ने किया डॉ. हेडगेवार...

बिगलीक्स

NEET UG Re Exam 2026 : Easy questions of Biology, Chemistry & Physics tough, Reaction of Aspirants in Agra

आगरालीक्स…नीट यूजी री एग्जाम में बायोलॉली के प्रश्नों से खिले चेहरे, केमिस्ट्री...

बिगलीक्स

Agra News: West Delhi Businessman Found dead in Hotel Room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में दिल्ली के कारोबारी ने होटल के कमरे में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Young man shoots himself in hotel room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी...

error: Content is protected !!