आगरालीक्स…खेलते समय लापता हो गए तीन बच्चे, परिजन परेशान…पुलिस ने एक घंटे में तलाशा
मलपुरा के गांव सलेमपुर का मामला
गांव सलेमपुर मलपुरा निवासी सोना देवी (3) पुत्री जितेन्द्र, देवो (5) और हेमन्त कुमार (7) अपने मौसी के घर गांव बरारा आए थे. कल वे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गए. परिजनों की तीनों बच्चों की तलाश हरसंभावित स्थानों पर की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था. परिजनों ने थाना मलपुरा प्रभारी अनुराग शर्मा को बताते हुए गुमशुदगी दर्ज की. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में लग गई और एक घंटे के बाद उन्हें खोज निकाला. थाना प्रभारी मलपुरा अनुराग शर्मा ने बताया बच्चों का पता लगाने के लिए चार टीमों को लगाया गया था. टीम में उपनिरीक्षक विधान चन्द, योगेन्द्र सिंह, नील कमल सिंह, मुख्य आरक्षी आमोद तिवारी और आरक्षी दीपक थे.