आगरालीक्स…आगरा में लगातार कम मिल रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस…रिकवरी हो रही बेहतर. शनिवार को यहां-यहां से मिले संक्रमित
आगरा में कोरोना संक्रमण के लगातार केस कम आ रहे हैं. शनिवार को 25 नये केस मिले. कोरोना संक्रमण कम मिलने से हेल्थ डिपार्टमेंट को भी राहत है. इसके अलावा शहर में रिकवरी प्रतिशत बेहतर होता जा रहा है. जिले में अब तक संक्रमितों का आंकडा 9820 हो गया है जबकि मरने वालों की संख्या 169 है. जिले में अब तक 9269 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. ऐसे में रिकवरी रेट 94.38 प्रतिशत तक हो गई है.