आगरालीक्स… आगरा में दीपावली पर पुलिस ने जुआ के अडडे पर मारा छापा, कमला नगर की अन्नू एन्क्लेव कॉलोनी से छह लोगों को हिरासत में लिया, पुलिस को देख दो युवक छत से कूदकर भागे, एक को स्थानीय लोगों ने पकड लिया।
दीपावली पर पॉश कॉलोनियों में जुआ खेला जा रहा है, शनिवार को थाना न्यू आगरा पुलिस ने अन्नू एन्क्लेव कॉलोनी, यमुना विहार में छापा मारा। पुलिस को देख युवक भागने लगे, दो युवक जनकपुरी में कूद गए, इसमें से एक को लोगों ने पकडकर पुलिस को सौंप दिया। जुआरियों के पकडे जाने की सूचना पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।

श्याम बोहरा को मिली जमानत
तीन नवंबर 2018 को आगरा के सबसे बडे बुकी श्याम बोहरा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है, उसे जेल से रिहा कर दिया गया। श्याम बोहरा को पुलिस ने नौ जुलाई को पकडा था, इसके बाद से वह जेल में था। उसने पुलिस को 67 सटोरियों के नाम बताए थे।
अक्टूबर में लगी गैंगस्टर
छह अक्टूबर 2018 को पुलिस की संस्तुति पर डीएम ने चार पर गैंगस्टर लगाने की स्वीक्रति दे दी है, इसमें सटटा किंग श्याम बोहरा, उनकी पत्नी रेखा,ख् कमला नगर निवासी अंकित अग्रवाल और शैलेष हैं। इनके खिलाफ थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आगरा में नौ जुलाई को छत्ता पुलिस ने शक होने पर गाडी को रोका था, गाडी संदिग्ध लगने पर छानबीन की गई। इसके बाद पुलिस ने पंचवटी, ताजगंज निवासी श्याम बोहरा को गिरफ्तार कर लिया था । उसके खिलाफ पुलिस पर हमला, आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और जुआ अधिनियम में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद एक और केस फर्जी आईडी पर सिमकार्ड रखने का दर्ज हुआ था।