फरीदाबादलीक्स ..पुलिस का होटल में छापा, 37 युवक युवतियों को शराब पार्टी में अश्लील डांस करते हुए आपत्तिजनक हालत में पकडा।
फरीदाबाद के नीलम बाटा रोड पर बालाजी होटल है। विजय उसके भाई वीरेंद्र और करण ने होटल ढाई साल के लिए लीज पर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन राठी ने मीडिया को बताया कि शनिवार रात को होटल बालाजी में युवक युवतियों के शराब पार्टी करने और अश्लील डांस करने की सूचना मिली। इसके बाद दो पुलिस कर्मियों को सादा ड्रेस में होटल में भेजा गया, वहां युवक युवतियां आपत्तिजनक डांस कर रहे थे। दो कमरों में चार युवक युवतियां आपत्तिजनक हालत में थे।
होटल में मारा छापा, 37 युवक युवती हिरासत में लिए
महिला पुलिस के साथ रात में होटल बालाजी में छापा मारा गया। होटल के पार्टनर करण का जन्मदिन पर पार्टी आयोजित की गई थी, पार्टी के लिए दिल्ली और यूपी से युवतियों को बुलाया गया था। पुलिस ने होटल से 37 युवक युवतियों को शराब पार्टी और आपत्तिजनक हालत में पकड लिया। इसमें से 24 युवक और 13 युवतियां थी।
तीन को भेजा जेल
पुलिस ने 24 युवक और 13 युवतियों को हिरासत में लिया। विजय, करण और दिल्ली, यूपी से युवतियों को पार्टी के लिए बुलाने वाली युवती को जेल भेज दिया गया। अन्य को जमानत मिल गई।