आगरालीक्स ..आगरा में पॉश कॉलोनी के बाहर चल रहे हुक्का बार में पुलिस का रात में छापा, 10 युवक हिरासत में लिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीओ सदर महेश कुमार का कहना है कि ताजगंज स्थित पॉश कॉलोनी के बाहर प्लाजा के बेसमेंट में हुक्का बार संचालित होने की जानकारी पर पुलिस टीम पहुंची। यहां कोई बोर्ड नहीं लगा हुआ था, पुलिस अंदर गई तो अलग अलग फ्लेवर डालकर हुक्का पिलाया जा रहा था, मौके से डौकी निवासी संचालक फरार हो गया। पुलिस ने 10 को हिरासत में लिया है, ये हुक्का पीने आ थे, इनके खिलाफ महामारी अधिनियम की धारा 144 के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके से एक हुक्का और उसमें डालने वाली सामग्री मिली है।

कुछ दिन पहले भी पकडा गया हुक्का बार
इससे पहले ताजगंज क्षेत्र में रेस्टोरेंट की छत पर हुक्का बार पकडा जा चुका है, पुलिस ने मैनेजर और संचालक पर मुकदमा दर्ज किया था।