आगरालीक्स.. आगरा का 26 सितंबर का प्रेस रिव्यू, आगरा में लोन देने में 5 बैंकों को छोडकर सभी फिसड्डी, हुक्का बार पर छापा।
आगरा में 26 सितंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें।
बिहार में बजा चुनावी बिगुल, 28 अक्टूबर से तीन चरणों में मतदान, 10 नवंबर को नतीजे, कोरोना काल में दुनिया का पहला सबसे बडा चुनाव, 70 देशों में टाले जा चुके हैं चुनाव। मतदान के लिए एक घंटा ज्यादा, आनलाइन भी कर सकेंगे नामांकन। प्रतापगढ में अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए डीएम के कार्यालय में पत्नी के साथ धरने पर बैठे एसडीएम, चार घंटे चला धरना। एडीएम निलंबित यूपी में मान्यता प्राप्त पत्रकारों का पांच लाख का बीमा। 40 हजार गीत गाने वाले बाला सुूब्रमण्यम का कोरोना संक्रमित होने के बाद निधन, चेन्नई में चल रहा था इलाज। जागरूकता के लिए कोरोना पर बनाया था गीत। कई राज्यों में किसानों का चक्का जाम, पंजाब में 29 तक रेल रोको आंदोलन, उत्तर से लेकर दक्षिण तक किसानों रे राजमार्ग और सडकें जाम कर दिए। यूपी में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, 30 हिरासत में। मैक इन इंडिया के तहत बनी पहली रैपिड ट्रेन, पहली ट्रेन गाजियाबाद में दौडेंगी। वोडाफोन ने भारत सरकार से जीता 22 हजार करोड का केस, कर विवाद में अंतरराष्ट्रीय अदालत का फैसला। रकुलप्रीत सिंह से एनसीबी ने की पूछताछ, 711 इंजीनियरों की भर्ती, एक नवंबर को परीक्षा, छात्रों को सशर्त मिलेगा अमेरिका का वीजा,
गावास्कर पर अनुष्का की बाउंसर, क्रिकेट में घसीटना बंद करें, दिग्गज क्रिकेटर ने कमेंट्री द्वारा विराट और उनकी पत्नी को लेकर की थी टिप्पणी, इस पर भडकी बॉलीवुड अभिनेत्री, पैरा खिलाडियों को ओलंपिक पदक जीतने पर छह करोड।

अमर उजाला पंचवती प्लाजा के बेसमेंट में चल रहा हुक्का बार, पुलिस ने मारा छापा, 10 पकडे।
किसानों ने धरना प्रदर्शन कर रास्ता किया जाम, दुकानें बंद कराई, विधेयकों की प्रतियां जलाईं।
जलाशय पर 3 करोड खर्च, इसके बाद भी हजारों लोगों को नहीं मिला गंगाजल
आगरा में लोन देने में 5 बैंकों को छोडकर सभी फिसड्डी, कई बैंकों ने एक लोन तक नहीं दिया
दैनिक जागरण, महादेव मंदिर के महंत, तीन चिकित्सक सहित 84 कोरोना के नए केस, कुल केस 5410
आगरा में तापमान 38 डिग्री से अधिक, सबसे गर्म रहा आगरा
एसएन में यूरिन बैग हाथ में लेकर मरीज को भर्ती कराने के लिए भटकते रहे परिजन।
हिंदुस्तान लेडी लॉयल में ओपीडी आधा घंटे पहले बंद
मैनपुरी के व्यापारी के खिलाफ शाहगंज में अपहरण का मुकदमा दर्ज
कंगना पर राजद्रोह के मुकदमे के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/