आगरालीक्स …आगरा में रसूख के लिए गनर को साथ लेकर चलने वाले जनप्रतिनिधि अब गनर का पैसा नहीं चुका रहे हैं, इन्हें नोटिस दिए गए हैं, इसके बाद रिवरी के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। इसमें मेयर, पूर्व विधायक से लेकर भाजपा और सपा के बडे पदाधिकारी हैं।
आगरा में सपा सरकार में जिलाध्यक्ष सपा से जुडे पदाधिकारी और नेताओं ने गनर लिए थे, सत्ता बदलते ही उनके गनर वापस ले लिए गए। इसके बाद भाजपा के पदाधिकारियों ने गनर ले लिए हैं। इन गनर का शुल्क जमा करना होता है लेकिन रसूख के लिए गनर लेने वाले जन प्रतिनिध बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने गनर का बकाया शुल्क जमा न करने वाले जनप्रतिनिधियों को नोटिस भेजा है, इसके बाद रिकवरी के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
मेयर से लेकर पूर्व विधायक पर लाखों रुपये बकाया
मेयर इंद्रजीत आर्य अभी भी गनर लेकर चल रहे हैं, इन पर गनर का 36888 रुपये का बकाया है, पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा पर 16490 रुपये बकाया है, ये अभी भी गनर लेकर चल रहे हैं।
भाजपा नेता नहीं कर रहे गनर का शुल्क जमा
भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे भी गनर लेकर चल रहे हैं इन दोनों पर 16490 और 16490 रुपये का बिल बकाया है।
कारोबारी पर 1.80 लाख रुपये और सपा नेता पर 92 हजार बकाया
ज्वैलर धन कुमार जैन पर जानलेवा हमला किया गया था, इसके बाद से उन्होंने गनर ले रखा है, उन पर गनर का 1 .84 लाख रुपये बकाया है, ज्वैलर आनंद अग्रवाल पर 1. 50 लाख रुपये का बकाया है। जबकि सपा नेता अभिनव शर्मा पर 92 हजार, राजपाल यादव और हरेंद्र यादव पर 72 हजार रुपये का बकाया है।
सपा नेता विपुल पुरोहित पर 46 हजार रुपये, सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव पर 1. 53 लाख रुपये, सपा नेत्री मुन्नी देवी पर 46 हजार रुपये का बकाया है। इसी तरह कई और नेताओं पर बकाया है।

Leave a comment