आगरालीक्स.. आगरा के एक और जनप्रतिनिधि की पत्नी कोरोना पॉजिटिव, इससे पहले विधायक योगेंद्र उपाध्याय सहित कई परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
आगरा के भाजपा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद विधायक, उनके दोनों बेटे, पुत्रवधु सहित कई अन्य परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, ये सभी अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार को एक और जनप्रतिनिधि की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से खलबली मची हुई है।
संपर्क में आए लोग किए जाएंगे चिन्हित
जनप्रतिनिधि की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जनप्रतिनिधि का एंटीजन टेस्ट कराया गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जिससे अन्य लोगों की भी जांच कराई जा सके।
कमिश्नर की मां सहित आवास और कार्यालय के कर्मचारी पॉजिटिव
आगरा के कमिश्नर अनिल कुमार की मां के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनके आवास पर कार्यालय पर एंटीजन टेस्ट कराया गया, इसमें उनकी सुरक्षाकर्मी, क्लर्क और ड्राइवर भी पॉजिटिव आए थे, ये सभी भर्ती हैं।