
ईदगाह निवासी पूनम यादव मंडल रेल प्रबंधक, आगरा के कार्यालय में तैनात हैं। वे आस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वर्ल्डकप भी खेल चुकी हैं। उन्होंने सबसे अधिक आठ विकेट प्राप्त किए थे। उधर, दीप्ति ने भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबला खेला। वन-डे टीम में उनको शामिल नहीं किया गया। श्रीलंका में वह पहला टी-20 वर्ल्डकप खेलेंगी। दीप्ति शर्मा बोदला की रहने वाली हैं। दीप्ति न्यूजीलैंड वर्ष 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम की सदस्य के रूप में तीन वन-डे खेले थे।
दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम की कैप्टन भी रह चुकी हैं। पूनम और दीप्ति आगरा के मैदानों पर ही अभ्यास करती हैं।
Leave a comment