बांदालीक्स… बांदा की जेल में हार्ट अटैक से मृत मुख्तार अंसारी के शव का तीन घंटे तक पोस्टमार्टम। शाम को किया जाएगा सुपुर्दे-ए-खाक…
कार्डियक अरेस्ट से हुई थी मौत
बांदा की जेल में बंद मुख्तार अंसारी को रात आठ बजे करीब उल्टी होने और बेहोशी की हालत में रानी दुर्गावती अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी कार्डियक अरेस्ट से मृत्यु होना पाया गया। इससे कुछ दिन पहले मुख्तार अंसारी ने जहर देकर मारने का आरोप लगाया था।
डाक्टरों के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आज अस्पताल में डाक्टरों के पैनल द्वारा तीन घंटे तक शव का पोस्टमार्टम किया गया।
कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-खा की तैयारी पूरी
शव को इसके बाद एंबुलेंस से गाजीपुर ले जाया जाएगा, जहां कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-खाक किया जाएगा। कब्रिस्तान की सफाई कराने के साथ कब्र को खुदवा दिया गया है। पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्दे-खाक किए जाने के दौरान गिने-चुने लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी।