आगरालीक्स.. आगरा में आलू व्यापारी का शव हाईटेंशन लाइन के खंभे पर लटका मिला, व्यापारी पर चंदौसी थाने में वहां के व्यापारी ने तीन लाख रुपये बकाया वापस ना करने पर मुकदमा दर्ज कराया है, परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात को चंदौसी पुलिस खंदौली पहुंची और आलू व्यापारी के दो भाईयों को पकड कर ले गई।
आगरा के खंदौली के खेरिया में बुधवार को खेत पर हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे पर आलू व्यापारी चरण सिंह का शव लटका मिला, परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को चंदौसी पुलिस खंदौली आई थी, चंदौसी में एक व्यापारी ने चरण सिंह पर तीन लाख रुपये का बकाया ना देने पर मुकदमा दर्ज कराया था। चरण सिंह के न मिलने पर उसके दो भाईयों का पुलिस अपने साथ ले गई। सुबह चरण सिंह का शव लटका मिला है, इससे आक्रोशित परिजन खंदौली थाने पर हंगामा कर रहे हैं।