आगरालीक्स…राधाष्टमी को लेकर बरसाना में तैयारियां शुरू. 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना. प्रशासन ने की एकल मार्ग की व्यवस्था, दो किमी तक पैदल चलना होगा लोगों को…
बरसाना में राधाष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई है. प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर प्लान तैयार किए जा रहे हैं. इस बार राधाष्टमी पर लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और मंदिर तक पहुंचने के लिए प्रशासन ने एकल मार्ग की व्यवस्था की जिसमें श्रद्धालुओं को करीब दो किमी तक पैदल चलना होगा. राधारानी मंदिर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. जो श्रद्धालु परिक्रमा लगाते हैं, उन्हें करीब दस किमी पैदल चलना होगा. 31 अगस्त को मनेगा राधारानी का जन्मोत्सवराधारानी का जन्मोत्सव इस बार 31 अगस्त को गनाया जाएगा. 29 अगस्त से ही श्रद्धालुओं का बरसाना पहुंचना शुरू हो जाएगा. प्राासन का अनुमान है कि 30 और 31 अगस्त को शनिवार व रविवार होने के कारण करीब 12 से 15 लाख श्रद्धालु बरसाना हा सकते हैं. छाता, नंदगांव, कांमा, गोवर्धन रोड की तरफ से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को नया बस स्टैंड मार्ग से घुमाते हुए पीली कोठी तिराहा, पुराना बस स्टैंड, बाग मुहल्ला, सुदाा चौक की पुरानी सीढ़ी होते हुए दादी बाबा मंदिर मार्ग से राधारानी मंदिर ले जाया जाएगा.