नईदिल्लीलीक्स..आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुए हादसे में 18 लोगों की मौत पर राष्ट्रपति और पीएम ने शोक जताया है।
पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी राहत राशि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, पीएम नरेंद्र मोदी यूपी के सीएम योगी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
उन्नाव में स्लीपर बस दूध के टैंकर से भिड़ी
उल्लेखनीय है कि हादसा उन्नाव क्षेत्र में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ है। स्लीपर बस आगे चल रहे दूध टैंकर में पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
18 लोगों की जान गई है
यूपीडा कर्मियों ने पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच मौके पर पहुंची बांगरमऊ, बेहटामुजावर थाना पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है।