आगरालीक्स ..आगरा में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री ने अपनी पत्नी संग ताजमहल का दीदार किया, पत्नी जुलियाना अवाडा के साथ ताजमहल में फोटो कराए। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री रविवार सुबह 7 30 बजे ताजमहल पहुंचे, अपनी पत्नी जुलियाना अवाडा और दल के साथ पहुंचे राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री ने ताजमहल का दीदार किया। डायना बैंच पर फोटो कराए।
9 बजे के बाद खुला ताजमहल
ताजमहल सूर्योदय के समय खुल जाता है लेकिन रविवार को अर्जेंटीना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री के विजिट के चलते ताजमहल बंद रहा। वे सुबह नौ बजे ताजमहल से गए, इसके बाद ताजमहल पर्यटकों के लिए खोला गया।