आगरालीक्स.(Agra News 18th July). आगरा के एसएन की कोरोना की दूसरी लहर में छवि सुधरी है, अब एसएन कारपोरेट हास्पिटल की तरह बनेगा, प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने एसएन के निरीक्षण के बाद कई योजनाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का रविवार को प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार ने निरीक्षण किया, एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मरीजों से इलाज की जानकारी की और आक्सीजन प्लांट के काम को देखा।
एसएन के लिए कई योजनाएं
प्रमुख सचिव आलोक कुमार को एसएन प्रशासन ने एसएन में लेडी लायल को शामिल करने के बाद कई प्रोजेक्ट के प्रस्ताव की जानकारी दी, प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा कि जल्द प्रोजेक्ट के प्रस्ताव की अनुमति दी जाएगी, जिससे एसएन मेडिकल कॉलेज में आगरा के साथ ही आस पास के जिलों के मरीजों को अत्याधुनिक इलाज मिल सकेगा।
छात्र और छात्राओं के लिए 60 करोड में हॉस्टल
प्रमुख सचिव को एसएन प्रशासन ने छात्रों के लिए 350 और छात्राओं के लिए 200 बेड के हास्टल का प्रस्ताव सौंपा, इसकी लगात करीब 60 करोड है। इसे जल्द स्वीक्रत करने का आश्वासन दिया गया।