
इलाहाबाद एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर प्रबंधन पढ़ाते हैं। उनकी शादी एक दशक पहले हुई थी। एक आठ साल का बेटा भी है। इस बीच उनकी पत्नी की कानपुर निवासी अभिषेक नाम के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई।
आठ साल के बच्चे को छोडकर चली गई महिला
शुक्रवार दोपहर महिला ने स्कूल से अपने बच्चे को घर छोड़ा और अपना सामान समेटकर घर से फुर्र हो गई। पति ने काफी खोजबीन की लेकिन महिला का पता नहीं लगा तो उन्होंने जार्जटाउन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि कानपुर के रतनलाल नगर निवासी अभिषेक से उसकी सबसे अधिक बात हुई थी। महिला के मोबाइल की लोकेशन भी कानपुर में ही मिली। एसएसपी शलभ माथुर के निर्देश पर कानपुर पुलिस ने अभिषेक के घर का पता निकाल लिया है।
Leave a comment