आगरालीक्स ..आगरा से चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस भोपाल तक चलेगी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल रेल मंडल ने रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा है।
गतिमान एक्सप्रेस की शुरुआत पांच अप्रैल 2016 को हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट के बीच हुई थी। ट्रेन यह दूरी 100 मिनट में तय करती थी। 19 फरवरी को गतिमान को पहले ग्वालियर तक और एक अप्रैल 2018 से झांसी तक बढ़ा दिया गया था। अब भोपाल रेल मंडल ने ट्रेन को भोपाल तक चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
गतिमान के भोपाल तक चलने से निजामुद्दीन से भोपाल की दूरी 6.30 घंटे में तय होगी। अभी भोपाल शताब्दी निजामुद्दीन से हबीबगंज तक आने में लगभग 8.30 घंटे का समय लेती है। ऐसे में लगभग दो घंटे का समय बचेगा।