आगरालीक्स.. आगरा में वेलेंटाइन वीक में प्रपोज डे पर युवती ने दो छात्राओं को युवकों से दोस्ती कराने के लिए अपने घर बुला लिया। पुलिस ने महिला और युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र की दो छात्राएं स्कूल गईं थी। सुबह परिजन स्कूल पहुंचे। जानकारी हुई कि बेटियां स्कूल नहीं आई हैं। शक होने पर वे सीधे महिला के घर पहुंच गए। दो युवक छात्राओं से प्यार भरी बातें कर रहे थे। हंगामे पर मोहल्ले वाले जमा हो गए। हर कोई महिला के खिलाफ बोलने लगा। पुलिस सभी को थाने ले आई। एक छात्रा के भाई ने तहरीर दी। पुलिस ने छेड़छाड़, अपराधिक साजिश और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मोहनपुरा भरापुर निवासी राजेश, सौरभ (धर्म का पुरा) और महिला गिरफ्तार हैं। तीनों को जेल भेजा जाएगा।