
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव के बाद ही छुटटी घोषित करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, बिहार में छठ पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। वहां इस दिन सार्वजनिक अवकाश बहुत पहले से हो रहा है, मगर यूपी में अब तक इस पर्व पर कभी सार्वजनिक अवकाश नहीं हुआ। यूपी में भी तमाम स्थानों पर छठ पूजा की परंपरा प्रगाढ़ हुई है। सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं के साथ कई सामाजिक संगठनों ने छठ पर्व पर छुट्टी घोषित करने की मांग की थी।
यह साल का सातवां सार्वजनिक अवकाश होगा। सरकार ने पिछले महीने ही देश के पहले उपप्रधानमंत्री सरदार बल्लभभाई पटेल व आचार्य नरेंद्रदेव की जयंती पर नया सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, जननायक कर्पूरी ठाकुर, महाराणा प्रताप जयंती पर छुट्टियों का एलान भी इसी साल किया।
Leave a comment