आगरालीक्स.. आगरा से पुलवामा आतंकी हमले का जवाब, होटलों में कश्मीर के पर्यटकों के ठहरने पर रोक, कारोबारियों ने पाकिस्तान से चमडा, सहित 500 करोड के आर्डर रद कर दिए हैं।
पुलवामा आतंकी हमले में आगरा का लाल शहीद कौशल किशोर रावत शहीद हुआ है, इसके बाद से आगरा के लोगों में आक्रोश है, यह आक्रोश पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान का पुतला और अर्थी फूंकने के बाद पाकिस्तान और पाक का साथ दे रहे कश्मीर के लोगों की कमर तोडने का काम कर रहा है।
कश्मीर के लोगों को होटल में नहीं मिलेगा कमरा
आगरा के तमाम होटलों में बोर्ड लगा दिए हैं, इसमें लिखा गया कि है कि कश्मीरीज नोट एलाउट टू स्टे, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार होटल रिज, ईदगाह के मैनेजर रोहित का कहना है कि कश्मीर के लोग सेना पर पत्थर बरसा रहे हैं इन लोगों को कैसे कमरा दे दें, जब तक कश्मीर के लोग पाकिस्तान से पनप रहे आतंकवाद का साथ देंगे, उन्हें होटल में कमरा नहीं दिया जाएगा। इसी तरह से होटल रिज के मैनेजर रजव अली का कहना है कि कश्मीर के लोग आतंकवाद का साथ दे रहे हैं, उन्हें होटल में कमरा नहीं दिया जाएगा। इस तरह के बोर्ड शहर के तमाम होटलों में लग गए हैं।
चमडा सहित अन्य सामान आयात करने पर रोक
पुलवामा हमले के बाद आगरा की शू इंटस्ट्री के लिए काफ लेचर पाकिस्तान से आता है, आगरा के जूता कारोबारियों ने अपने आर्डर कैंसल कर दिए हैं, इसी तरह से पत्थर सहित अन्य सामान को आयात करने से रोक दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा से 500 करोड के पाकिस्तान के कारोबारियों को दिए आर्डर रोक दिए हैं।