Friday , 24 April 2026
Home स्पोर्ट्स Radha International and AMU City will be the first SemiFinal
स्पोर्ट्स

Radha International and AMU City will be the first SemiFinal

88

Aligarleaks… 20-20 ओवर के मैच मात्र 13 ओवर में हुए समाप्त, कसी हुई गेंदबाजी व बेहतर क्षेत्ररक्षण से राधा इंटरनेशनल स्कूल, इगलास ने आयशा तरीन मार्डन पब्लिक स्कूल को 7 विकेट से हराकर लाला अमर नाथ मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में जगह बना ली है। शांतिनिकेतन वल्र्ड स्कूल द्वारा आयोजित लाला अमर नाथ मैमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत राधा इंटरनेशनल स्कूल, इगलास व आयशा तरीन मार्डन पब्लिक स्कूल के मध्य हुए मैच का शुभारम्भ सीओ हरदुआगंज विनोद कुमार सिंह, शांतिनिकेतन प्रधानाचार्य एल.के. पीटर, टूर्नामेंट संयोजक कुलदीप गौड ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सीओ हरदुआगंज विनोद कुमार सिंह ने राधा इंटरनेशनल स्कूल, इगलास व आयशा तरीन मार्डन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राधा इंटरनेशनल स्कूल के कप्तान विमल शर्मा ने टाॅस जीतकर आयशा तरीन मार्डन पब्लिक स्कूल को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। आयशा तरीन के खिलाड़ी जल्दी-जल्दी पैवेलियन वापिस होते रहे। आयशा तरीन की पूरी टीम आतिक-आदिल के 5-5 रनों, नदीम के 4 रनों के योगदान के बल पर मात्र 6.3 ओवर में केवल 52 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। आक्रामक गेंदबाजी दिखाते हुए राधा इंटरनेशनल के प्रवीन शर्मा ने 3.3 ओवर में 6 विकेट, विमल शर्मा 2 विकेट लेकर आयशा तरीन की टीम को बिखेर दिया। केवल 53 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राधा इंटरनेशनल की टीम ने मात्र 6.5 ओवर में 3 विकेट गवांकर जीत हांसिल कर ली। राधा इंटरनेशनल के दीपांशु पचैरी ने 15, वीकेश ठकुराल ने 6, जीवन शर्मा ने 5 रनों का योगदान दिया। आयशा तरीन के आदिल, उबैद, आतिफ 1-1-1 विकेट ही ले पाए। 6 विकेट झटकने वाले राधा इंटरनेशनल के प्रवीन शर्मा को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया। इस प्रकार राधा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, इगलास ने सेमी फाइनल में जगह पक्की करली। आगामी 3 फरवरी को राधा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल व एएमयू सिटी स्कूल के मध्य पहला सेमीफाइल खेला जाएगा। कल (आज) 2 फरवरी को सरस्वती विद्या मंदिर, कासिमपुर व नौरंगीलाल राजकीय इंटर काॅलेज के मध्य मैच खेला जाऐगा। मैच में स्कोरिंग व कमेंट्री सिद्धांत शर्मा, अम्पायरिंग प्रिंस व राहुल कुमार वर्मा ने की। इस दौरान नागेंद्र सिंह, मेघराज सिंह, डाॅ मौ मुकर्रम, विपिन कुमार, राजेश कुमार राजपूत, चेतन कश्यप, चमन शर्मा आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: 80 Children Participated in a Competition in Agra on World Skating Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व स्केटिंग दिवस पर 80 बच्चों ने कॉम्पटीशन में लिया...

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

error: Content is protected !!