Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Radhasthami 2021: Buses will be available from Agra to Barsana directly, 100 buses will be run for two days
आगराटॉप न्यूज़

Radhasthami 2021: Buses will be available from Agra to Barsana directly, 100 buses will be run for two days

220

आगरालीक्स…(7 September 2021 Agra News) आगरा से सीधे बरसाना के लिए मिलेगी बस. दो दिन 100 बसें चलाई जाएंगी. श्रद्धालुओं को नहीं होगी इस बार कोई परेशानी

13 व 14 सितंबर को जाएंगी बसें
ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद अब राधाष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. बरसाना के ब्रहृम पर्वत पर विराजमान लाडली जी का जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा. इस बार राधाष्टमी 14 सितंबर को मनाई जाएगी. बता दें कि राधाष्टमी पर हजारों की संख्या मेंं श्रद्धालु बरसाना इनके दर्शनों के लिए जाते हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने भी श्रद्धालुओं के लिए बरसाना का सफर आसान करने की तैयारी की है. राधाष्टमी पर बरसाना के लिए 100 बसें संचालित की जाएंगी. 13 व 14 सितंबर को बसों का संचालन किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 60 बस जेनर्म की और 40 बस निगम की होंगी. 80 बस गोवर्धन होकर और 20 बस कोसीकलां होकर जाएंगी.

14 सितंबर को है श्री राधाष्टमी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम के बाद अब ब्रज में एक बार फिर से किसी के जन्म को लेकर उत्साह फैला हुआ है. ये कोई और नहीं बल्कि श्रीराधारानी जी हैं. ब्रज में श्री राधारानी जी के जन्मोत्सव मनाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं. बरसाना के ब्रहृमगिरी पर्वत पर विराजमान लाडली जी के दर्शनों के लिए इस समय लोगों की भीड़ लग रही है. सुबह से शाम तक दर्शनों के लिए हजारों लोग यहां पहुंच रहे हैं. दिन में पट बंद होने पर आंगन में भजन कीर्तन का ऐसा दौर शुरू होता है जो कि मन को भा जाता है. श्री राधाष्टमी इस बार 14 सितंबर को मनाई जाएगी. ऐसे में इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं. प्रशासन द्वारा इसको लेकर लोगों के साथ बैठक भी आयोजित की गई है.

बिना मास्क नहीं मिलेगी एंट्री
अगर आप इस बार श्री राधाअष्टमी पर लाडली जी के दर्शनों के लिए जाने वाले हैं तो इसको लेकर आपको कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. प्रशासन द्वारा साफ—साफ निर्देश दिए गए हैं कि बिना मास्क के मंदिर में प्रवेश नहंी मिलेगा. मंदिर के रिसीवर को 50 हजार मास्क और स्वास्थ्य विभाग को 20 हजार मास्क खरीदने के निर्देश​ दिए गए हैं. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की गई हैं. शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने राधाष्टमी को लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की. राधारानी मंदिर मार्ग वन वे रहेगा. भंडारे कस्बे के बाहर ही लगाए गाएंगे. पार्किंग की व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियां की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!