आगरालीक्स.. आगरा का राफेल फाइटर जेट कनेक्शन, आगरा मंडल का लाल स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान राफेल फाइटर जेट को उडाकर अंबाला पहुंचा, आगरा के एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने स्वागत किया।

फ्रांस से भारत में पांच राफेल फाइटर जेट पहुंच गए, बुधवार दोपहर में राफेल फाइटर जेट के अंबाला कैंट पर पहुंचने पर एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने स्वागत किया, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया मूल रूप से आगरा के बाह के रहने वाले हैं।

2019 में एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने लिया चार्ज
आगरा के एक छोटे से गांव कोरथ बाह निवासी एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया देश के 26 वें वायुसेना प्रमुख हैं, आगरा के बाह तहसील के छोटे से गांव कोरथ निवासी एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया 15 जून 1980 में इंडियन एयरफोर्स के फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया. एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया ने नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) से ट्रेनिंग ली है. उन्होंने बांग्लादेश के कमांड एंड स्टाफ कॉलेज से डिफेंस स्टडीज में मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें प्रतिष्ठित स्वॉर्ड ऑफ ऑनर पुरस्कार से भी सम्मानित किया चुका है। एयर मार्शल भदौरिया को 26 तरह के फाइटर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ाने में महारथ हासिल है. वे राफेल विमान भी उडा चुके हैं। उनको 4250 घंटे तक फाइटर विमान और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव है।
आगरा मंडल के मैनपुरी के हैं राफेल को फ्रांस से भारत लाने वाले स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान
फ्रांस से राफेल को भारत लाने वालों में मैनपुरी निवासी स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान हैं। दीपक चौहान 2007 में एयर फोर्स में कमीशंड हुए थे, 2003 में एनडीए में उन्होंने टॉप किया था। स्क्वाड्रन लीडर दीपक चौहान ने मिराज, जैगुआर को उड़ाया है। राफेल डील के बाद भारतीय दल को प्रशिक्षण दिया गया, इसमें दीपक चौहान भी शामिल थे, वे अब राफेल को भारत लाने वाले दल का भी हिस्सा बन गए हैं।