Saturday , 11 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Pregnant woman recover from trauma after treatment in Navdeep Hospital, Agra #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Pregnant woman recover from trauma after treatment in Navdeep Hospital, Agra #agra

102

आगरालीक्स.. आगरा के अस्पताल में बेड पर लेटी पांच महीने की गर्भवती को कोई सडक किनारे छोड गया, नवदीप हॉस्पिटल की डॉ अनुपमा शर्मा, डॉ सुनील शर्मा इलाज कर रहे हैं। गर्भवती महिला की तबीयत में सुधार है, उसकी कोरोना की रिपोर्ट भी निगेटिव है। गर्भवती महिला ने अपना नाम चांदनी निवासी नगला किसवारी, जिला पटना, बिहार बताया है।
आगरा में 25 जुलाई, 2020 को गर्भवती महिला को सिकंदरा इलाके में ट्रक चालक सड़क पर फेंक गया था। महफूज संस्था के नरेश पारस ने यूपी पुलिस के डीजीपी को ट्वीट किया तो सिकंदरा पुलिस ने रामलाल आश्रम सिकंदरा की सुपुर्दगी में दे दिया। रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने इस बारे में आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन को जानकारी दी। उन्होंने तत्काल ही मंच के संरक्षक डॉ. सुनील शर्मा से संपर्क किया। महिला को नवदीप हॉस्पिटल, साकेत कॉलोनी, आगरा में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपमा शर्मा की देखरेख में भर्ती कराया गया।
डॉ. अनुपमा शर्मा ने बताया कि महिला का कोरोना टेस्ट निगेटिव है। महिला साढ़े पांच माह की गर्भवती है। कुछ जांचें हो गई हैं, कुछ कराई जा रही हैं। महिला मंदबुद्धि प्रतीत होती है। काफी प्रयासों के बाद वह अपना नाम-पता बता पाई है। नवदीप हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा बताया गया पते का सत्यापन कराया जाएगा। अगर पता ठीक निकला तो उसे घर भेज दिया जाएगा।
मंच के प्रवक्ता संदेश जैन और महामंत्री सुशील जैन ने बताया कि आगरा विकास मंच इसी तरह असहायों की सेवा करता है। मंच के प्रयासों से महिला की जान बच सकी है। डॉ. सुनील शर्मा और डॉ. अनुपमा शर्मा के इलाज के बाद महिला स्वस्थ हो रही है। महिला के इलाज में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र भारती, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश वर्मा चिकित्सा अधीक्षक मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश राठौर व डॉ. ध्रुव एवं सतीश चंद्र बंसल एडवोकेट का भी सहयोग रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

ISBT Agra Accident: Husband and wife on a motorcycle killed in tragic collision with a truck…#agranews

आगरालीक्स…पूरी खबर, आगरा में आईएसबीटी पर एक्सीडेंट में सिकंदरा के रहने वाले...

टॉप न्यूज़

Agra News: Invitation for the Shri Jagannath Rath Yatra extended in Agra amidst Harinam Sankirtan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हरिनाम संकीर्तन के साथ दिया गया श्री जगन्नाथ रथयात्रा का...

बिगलीक्स

ISBT Agra Accident: Truck hits motorcycle; husband-wife dies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईएसबीटी पर दर्दनाक एक्सीडेंट. पति पत्नी की मौत. ट्रक ने...

बिगलीक्स

Agra News Live: Drug department raid on 12 Wholesale firms in Fuhara Market Agra

आगरालीक्स आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की एक साथ 12 थोक दवा की...

error: Content is protected !!