आगरालीक्स….फेमस पान मसाला व्यापारी के यहां सेल्स टैक्स का छापा, चार गोदाम सीज. घबराए व्यापारियों ने आवभगत में टीम को पिलाने के लिए थमा दी एक्सपायर डेट की कोल्ड्रिंक.. पढ़िए पूरी खबर
सुबह 11 बजे पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम
एटा के बांस मंडी में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब यहां के एक प्रसिद्ध पान मसाला कारोबारी के यहां सेल्स टैक्स टीम ने छापा मार दिया. पान मसाला डिस्ट्रिब्यूटर का नाम रामबाबू जैन है. टीम के यहां पहुंचते ही व्यापारियों में खलबली मच गई. रामबाबू जैन का प्रतिष्ठान बांस मंडी में है जबकि उनके चार गोदाम—बांस मंडी, वली मोहम्मद चौराहा, विजय नगर और घंटाघर में है. टीम के साथ मौजूद प्रशासन व पुलिस फोर्स ने एक साथ व्यापारी के प्रतिष्ठान और चारों गोदाम पर एक साथ कार्रवाई की और मौके पर ही गोदाम खुलवाए. टीम ने गोदाम में रखे कमला पान मसाला के स्टॉक को खंगाला है जबकि प्रतिष्ठान से कम्प्यूटर व लैपटॉप में मौजूद हिसाब—किताब को देखा. टीम ने चारों गोदामों को सीज कर दिया है टीम की यह कार्रवाई समाचार लिखने तक जारी थी.
घबराए व्यापारियों ने थमा दी एक्सपायर्ड कोल्ड्रिंक
टीम के छापा मारने पर यहां मौजूद व्यापारियों में हड़कंप मच गया. घबराए व्यापारी टीम की आवभगत में लग गए. इस दौरान टीम में मौजूद तहसीलदार को व्यापारियों ने कोल्ड्रिंक पीने को दे दी. लेकिन जब तहसीलदार ने कोल्ड्रिंक की मैन्यूफैक्चरर डेट देखी तो वह एक्सपायर्ड निकली. इस पर टीम ने तुरंत ही यहां मौजूद कोल्ड्रिंक की भी जांच के आदेश दे दिए गए.
1568 करोड़ घोटाले की चल रही जांच
गौरतलब है कि कमला पसंद पान मसाले के 1568 करोड़ जीएसटी घोटाले की जांच पहले से ही उच्चस्तरीय रूप् से चल रही है. मीडिया रिपोटर्स के अनुसार एटा में व्यापारी के यहां अभिलेखों की जांच की जा रही है. इसमें ये देखा जा रहा है कि कितने रुपये के जीएसटी की हेर—फेर की गई है.