आगरालीक्स…महाकुंभ नहाने जा रहे हैं तो ये नियम भी जान लीजिए. गंगा स्नान से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
12 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ लगने जा रहा है. इसका पहला शाही स्नान 13 जनवरी को है. देशभर के अखाड़े यहां पहुंच चुके हैं तो वहीं करोड़ों की संख्या में लोग भी महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे हैं. आगरा से भी काफी संख्या में लोग प्रयागराज महाकुंभ की ओर जा रहे हैं या फिर महाकुंभ नहाने के लिए जाना चाहते हैं और प्लान बना रहे हैं. लेकिन महाकुंभ में नहाने के भी अपने नियम हैं जिन्हें पूरा करने के बाद पुण्य फल प्राप्त होता है.
साधु संतों के स्नान के बाद ही करें गंगा स्नान
अगर आप शाही स्नान के समय कुंभ जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि साधु संतों के स्नान के बाद ही आप गंगा स्नान करें. दरअसल महाकुंभ में साधु संतों को विशेष स्थान होता है और उनसे पहले स्नान करना पाप के समान माना जाता है.
इतनी बार लगाएं डुबकी
गंगा स्नान के दौरान लोग अपने मन के अनुसार डुबकी लगाते हैं. लेकिन अगर आप कुंभ में भीड़ के कारण ज्यादा डुबकी नहीं लगा पा रहे हैं तो कम से कम 5 बार जरूर गंगा में डुबकी लगाएं. धार्मिक नजरिए ये यह शुभ माना जाता है.
साफ सफाई का रखें ध्यान
महाकुंभ में स्नान करने से पहले पानी से अपने शरीर के साफ कर लें. गंगा में मन का मैल धुला जाता है, शरीर का नहीं. इसीलिए गंगा की सफाई और पवित्रता का विशेष रूप से ध्यान रखें. वहीं गंगा स्नान करते समय मन को शांत रखें और किसी के लिए कोई भी बुराई अपने अंदर न रखें.
जान जरूर करें
महाकुंभ में गंगा स्नान के बाद गरीब और जरूरतमंदों को दान जरूर करें. दान करने से देवी देवता और पूर्वज की आपके ऊपर विशेष कृपा रहेगी.
