आगरालीक्स.. आगरा में सुबह से बारिश होने लगी, स्कूल जाने के लिए तैयार बैठे बच्चे रेनी डे की खुशी मना रहे थे कि बारिश बंद हो गई, घर से निकलते ही दोबारा बारिश होने लगी। बेमौसम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम का मिजाज बदल गया है।
पहाडों पर हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ गया, इससे बादल छा गए। बुधवार सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हो गई, कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगी, साढे छह से सात बजे तक बारिश बंद रही। इसी दौरान वैन और स्कूल बस से बच्चे स्कूल जाते हैं। बारिश बंद होने से बच्चों को रेनी डे का लाभ नहीं मिला। सात बजे के बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई, करीब 20 मिनट तक बारिश हुई।

दो दिन धुंध, उसके बाद छाएगा कोहरा
मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को धुंध छाए रहने की संभावना व्यक्त की है, इसके बाद कोहरा छाएगा। वहीं, बुधवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।