आगरालीक्स…(2 July 2021 Agra News) आगरा में थोड़ी देर की बारिश ने बढ़ाई उमस. प्रदेश में आज भी सबसे गर्म शहर रहा आगरा. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
बारिश ने बढ़ाई उमस
आगरा में शुक्रवार दोपहर बाद हुई थोड़ी देर की बारिश ने उमस बढ़ा दी है. शुक्रवार सुबह से चिलचिलाती धूप पड़ रही थी. लेकिन शाम को 4 बजे के करीब हल्के बादल छाए और शहर में बूंदाबांदी होने लगी. आगरा के कई इलाकों में इस दौरान तेज बारिश भी हुई लेकिन ये बारिश कुछ ही देर की थी और थोड़ी देर में ही पड़कर बंद हो गई. बारिश होने और हवा न चलने के कारण शाम से उमस बढ़ गई है. पसीना—पसीना शरीर हो रहा है. थोड़ी देर की बारिश ने राहत नहीं दी बल्कि उसमभरी गर्मी से लोगों को और परेशान कर दिया. लोगों का कहना है कि जब तक शहर में कई घंटों तक मूसलाधार बारिश नहीं होगी तब तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली.
आज भी सबसे गर्म शहर रहा आगरा
इधर आगरा में भीषण गर्मी पड़ रही है. पिछले कई दिनों से आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर बना हुआ है. शुक्रवार को भी आगरा का तापमान प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे अधिक था. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 42.5 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन और रात के तापमान में सामान्य से अधिक हो रही बढ़ोतरी के कारण ही गर्मी इतनी अधिक पड़ रही है.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
03-Jul | 30.0 | 41.0 | ![]() | Partly cloudy sky |
04-Jul | 30.0 | 41.0 | ![]() | Partly cloudy sky |
05-Jul | 29.0 | 41.0 | ![]() | Partly cloudy sky |
06-Jul | 30.0 | 42.0 | ![]() | Partly cloudy sky |
07-Jul | 30.0 | 41.0 | ![]() | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |
08-Jul | 29.0 | 39.0 | ![]() | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |