आगरालीक्स …आगरा में आंधी, ओले और बारिश से मौसम बदल गया है, रात में 50 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा स्पीड से आंधी चली, ओले और बारिश के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्र्टेंस के चलते 26 जनवरी तक बारिश और आंधी की आशंका व्यक्त की है।
आगरा में सोमवार दोपहर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम का मिजाज बदल गया, इससे 54 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चली, इसके बाद बादल छा गए और बारिश होने लगी, कुछ देर बाद बारिश बंद हो गई लेकिन बादल छाए रहे। रात में बारिश और आंधी के साथ बिजली गिरी, कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे हैं।
आकाशीय बिजली गिरने से एक मौत
शाम को दोबारा से बिजली की गडगडाहट के साथ बारिश होने लगी। शाम को पिनाहट के गांव मनौना निवासी 14 वर्षीय युवक खेत पर आवारा पशुओं से रखवाली कर रहा था, वह खाट पर बैठा हुआ था और पैर जमीन पर थे। इसी दौरान तेज आवाज हुई, आकाशीय बिजली युवक के शरीर में होते हुए जमीन तक पहुंच गई, युवक को लेकर परिजन आगरा भागे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
बिजली की गडगडाहट के साथ बारिश
शाम चार बजे के बाद बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश शुरू हो गई, बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।
26 तक बारिश की आशंका
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 26 जनवरी तक बादल छाए रहने के साथ बारिश की आशंका है। इससे सर्दी बढ जाएगी।