आगरालीक्स ..रेनबो हॉस्पिटल भरतपुर में फ्री कैंप लगा रहा है शादी को दो साल और इससे भी अधिक समय हो चुका है लेकिन सन्तान नही है। बार-बार आईवीएफ कराने के बाद भी सफलता नही मिल पा रही है। अगर हां तो यह खबर आपके लिए है।

आगरा के रेनबो आईवीएफ द्वारा निशुल्क आईवीएफ परामर्श एवं चिकित्सा शिविर भरतपुर में दिनांक 29 नवम्बर को लगाया जा रहा है। अनाह गेट, हीरा दास बस स्टैंड के पास होटल टूरिस्ट पैलेस में यह शिविर सुबह 10 से दोपहर 02 बजे तक चलेगा। शिविर में आगरा के नामी स्त्री रोग एवं टेस्ट ट्यूब बेबी विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगे। इसमें स्त्रियों में नलियों में रुकावट या कोई और खराबी, अंडों का न बनना, मासिक धर्म कम उम्र में या जल्दी आना, पुरुषों के स्पर्म में शुक्राणु कम होना या न होना, बार-बार आईवीएफ प्रक्रिया अपनाने पर भी सफलता न मिल पाना, शादी के दो वर्ष या इससे अधिक समय बीत जाने के बाद भी सन्तान सुख न मिलना आदि समस्याओं को लेकर विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों से परामर्श पा सकते हैं। शिविर में ब्लड प्रेशर, बीएमआई जांचें निशुल्क की जाएंगी। जबकि शिविर के दौरान आईवीएफ के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पर इसकी दरों में रियायत दी जाएगी। ध्यान रहे निःसन्तानता का सम्पूर्ण इलाज उपलब्ध है बस सही जानकारी होना जरूरी है। अधिक जानकारी या रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नम्बर 7060840999 पर सम्पर्क कर सकते हैं।