Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Rainbow IVF Centre Embryologist Dr Keshav Malhotra interview on screening of embryo
टॉप न्यूज़हेल्थ

Rainbow IVF Centre Embryologist Dr Keshav Malhotra interview on screening of embryo

254

आगरालीक्स.. आगरा में कपल परेशान हैं, बच्चे नहीं हो रहे हैं, आखिर क्यों और यह टेस्ट टयूब बेबी क्या है, टेस्ट टयूब में बच्चे पैदा होते हैं क्या, एक क्लिक पर हर सवाल के जवाब।
आगरा के रेनबो आईवीएफ सेंटर के एम्ब्रॉयोलॉजिस्ट भ्रूण एक्सपर्ट डॉ केशव मल्होत्रा से पूछे गए सवालों का जवाब
सवाल प्रिग्नेंसी कैसे होती है, कब पति पत्नी को साथ रहना चाहिए
रेनबो आईवीएफ सेंटर, सिकंदरा, आगरा अप्वाइनमेंट और जानकारी के लिए कॉल करें 7060840999, 8755170066
महिलाओं में एग अंडे हर महीने मैच्योर होते हैं, ये पुरुषों के शुक्राणु स्पर्म के संपर्क में आते हैं और फर्टिलाइजेशन निषेचन होता है, इससे भ्रूण एम्ब्रो बनता है। यही प्रिग्नेंसी है। इसके लिए महिलाओं में पीरियड के सात से 12 वें दिन तक अंडे मैच्योर होते हैं, ये अंडे फैलोपियन ट्यूब से गर्भाशय की ओर टहलते रहते हैं, मैच्योर अंडा 12 से 24 घंटों तक धीरे-धीरे फैलोपियन ट्यूब से टहलते हुए आसपास स्पर्म की तलाश करता है। इस दौरान पति पत्नी के बीच शारीरिक संबंध होने पर मैच्योर अंडे से स्पर्म मिल जाता है तो फर्टिलाइजेशन हो सकता है। इसलिए प्रिग्नेंसी प्लान करते समय पीरियडस के सात से 12 वें दिन तक पति पत्नी को साथ रहना चाहिए।
सवाल प्रिग्नेंसी नहीं हो रही है, इसके क्या कारण हो सकते हैं ?
प्रिग्नेंसी के लिए महिलाओं का मैच्योर अंडा और पुरुषों का स्पर्म चाहिए, इन दोनों में गडबडी, सही समय पर पति पत्नी के बीच संबंध ना होना, सहित कई बीमारियों के कारण प्रिग्नेंसी में समस्या हो सकती है। मगर, प्रिग्नेंसी नहीं हो रही है तो इसके लिए महिला और पुरुषों में कमी होने की आशंका बराबर होती है।
सवाल शादी के ​कितने समय बाद प्रिग्नेंसी न होने पर डॉक्टर को दिखाएं और महिलाओं की ही जांच करानी चाहिए या पुरुष की जांच भी ?
वैसे तो प्रिग्नेंसी प्लान करने से पहले डॉक्टर से परामर्श ले लेना चाहिए, तीन महीने पहले फोलिक एसिड की टेबलेट दी जाती हैं, इससे गर्भधारण में मदद मिलती है और गर्भवती महिला के साथ गर्भस्थ शिशु के लिए भी अच्छा रहता है। वहीं, एक साल तक प्रिग्नेंसी नहीं हो रही है तो डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। इस तरह के केस में पति और पत्नी दोनों की जांच कराई जाती है, पत्नी में अंडे और पति में स्पर्म की क्वालिटी मोटेलिटी सहित अन्य जांच होती हैं। इसमें कोई कमी होने पर इलाज किया जाता है।
सवाल ये टेस्ट टयूब बेबी क्या टेस्ट टयूब में होता है और कमजोर होता है


आगरा के रेनबो आईवीएफ सेंटर के डायरेक्टर व एम्ब्रॉयोलॉजिस्ट डॉ केशव मल्होत्रा से क्या कहते हैं


प्रिग्नेंसी के लिए पति पत्नी संबंध बनाते हैं, फर्टिलाइजेशन होता है और भ्रूण बनता है पहले महीने पर हार्ट बीट आने लगती है और नौ महीने पर प्रसव कराया जाता है। जिन कपल में फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया किसी कारण से प्राक्रतिक तरीके से नहीं होती है, इसे शरीर से बाहर कराया जाता है और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन आईवीएपफ या टेस्ट टयूब बेबी कहते हैं। इस प्रक्रिया में मेल के स्पर्म और पफीमेल पार्टनर के अंडे को शरीर के अंदर का क्रत्रिम वातावरण तैयार कर फर्टिलाइजेशन कराया जाता है, इससे भ्रूण बन जाता है, इस भ्रूण को एक से दो दिन बाद महिला के गर्भ में प्रत्यारोपित किया जाता है। इसके बाद नौ महीने तक शिशु गर्भ में रहता है, इसलिए यह कमजोर होगा और टेस्ट टयूब में बडा होगा, यह भ्रम है।



अप्वाइनमेंट और जानकारी के लिए कॉल करें 7060840999, 8755170066

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Echocardiography is an essential for the timely identification and accurate treatment of heart diseases…#agranews

आगरालीक्स…हृदय रोगों की समय पर पहचान और सटीक इलाज के लिए अनिवार्य...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

हेल्थ

Agra Health News: More than 150 patients received the benefit of free medical consultations and health check-ups at Sarvottam Superspeciality Hospital

आगरालीक्स…आगरा के सर्वोत्तम सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 150 से अधिक मरीजों को मिला...

error: Content is protected !!