आगरालीक्स.. आगरा में कल राम बरात है और 28 सितंबर तक जनकपुरी का आयोजन है, रूट डायवर्ट किया गया है। खबर पढकर निकलें
25 सितंबर की रात में राम बरात निकलेगी, इसके लिए शाम चार बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 26 सितंबर को सुबह दस बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, 28 सितंबर तक जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा। इसको देखते हुए भी यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
यह है व्यवस्था
- कानपुर, अलीगढ़, हाथरस की ओर से आने वाली रोडवेज, टूरिस्ट बसें एनएच-2 से आईएसबीटी जाएंगी। इन्हें ईदगाह, बिजलीघर जाने
के लिए इनर रिंग रोड, रमाडा होटल कट, माल रोड, बालूगंज चौकी के सामने से होते हुए बिजलीघर बस स्टैंड पर निकाला जाएगा।
ईदगाह के लिए माल रोड से सुल्तापुरा होते हुए जाएंगी। - भरतपुर, फतेहपुर सीकरी से आने वाली बसें पथौली नहर, बिचपुरी, रुनकता होते हुए एनएच-2 से आईएसबीटी जा सकेंगी।
- भरतपुर, फतेहपुर सीकरी से आने वाली बस पथौली नहर, मलपुरा होते हुए ईदगाह बस स्टैंड जा सकेंगी। वहीं बिजली घर बस स्टैंड पथौली नहर, ईदगाह, माल रोड, करियप्पा चौराहे से जा सकेंगी।
- ग्वालियर की तरफ से आने वाली बस रोहता नहर, पथौली, बिचपुरी, रुनकता, एनएच-2 होते हुए मथुरा, आईएसबीटी जाएंगी। ईदगाह, बिजलीघर के लिए मधु नगर, क्लब चौराहा, सुल्तानपुरा होते हुए ईदगाह और मधु नगर क्लब चौराहे से माल रोड, करिअप्पा चौराहा से बिजलीघर बस स्टैंड जा सकेंगी।
- शमसाबाद, फतेहाबाद से बस माल रोड करिअप्पा चौराहा, बालूगंज चौकी के सामने होते हुए बिजलीघर बस स्टैंड या माल रोड, सुल्तानपुरा होते हुए ईदगाह बस स्टैंड को जाएंगी। जिन बसों को कानपुर, हाथरस, अलीगढ़, या आईएसबीटी जाना है वह रमाडा होटल कट से इनर रिंग रोड से छलेसर होते हुए जाएंगी। वहीं भरतपुर, मथुरा की ओर रोहता नहर, पथौली नहर से भरतपुर और पथौली नहर, बिचपुरी, रुनकता, दक्षिणी बाईपास से मथुरा जाएंगी।
- ग्वालियर की तरफ से आने वाले भारी वाहन मथुरा, दिल्ली की ओर रोहता नहर, पथौली नहर, रुनकता से एनएच-2 होकर निकलेंगे।
- ग्वालियर की तरफ से इटावा, कानपुर की ओर जाने वाले वाहन रोहता नहर, पथौली नहर, रुनकता होते हुए एनएच-2 पर आएंगे। यह वाहन रोहता नहर, एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा होटल, इनर रिंग रोड होकर भी जा सकेंगे।
- भरतपुर, फतेहपुर सीकरी की ओर से कानपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहनों को पथौली नहर, बिचपुरी,
रुनकता, एनएच-2 पर आ सकेंगे। इसी प्रकार भरतपुर-फतेहपुर सीकरी से ग्वालियर, शमसाबाद, फतेहाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को पथौली नहर, रोहता नहर, एकता चौकी, तोरा चौकी, रमाडा होटल, इनर रिंग रोड होकर निकाले जाएंगे। - फतेहाबाद-शमसाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन रोहता नहर होकर ग्वालियर की ओर एवं जयपुर, दिल्ली की ओर जाने वाले
वाहन रोहता नहर से पथौली नहर होकर जाएंगे।
मथुरा से आने वाले वाहन एनएच-2 पर आ सकेंगे - दिल्ली-मथुरा की तरफ आने वाले भारी वाहन एनएच-2 से सीधे आ सकेंगे। एनएच-2 पर सभी प्रकार के वाहन आ जा सकेंगे।
- एनएच-2 से होकर आने जाने वाला कोई भी भारी वाहन ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि वाटर वर्क्स, लंगड़े की चौकी, कमला नगर कट, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टाकीज से एमजी रोड और दयालबाग, खंदारी चौराहे से भागीरथी मार्ग, केंद्रीय हिंदी संस्थान की तरफ गुरुद्वारा गुरु का ताल आरओबी से मदिया कटरा चौराहा, अमरपुरा चौराहा, वायु विहार, पथौली नहर चौराहा, तोरा चौकी, बुंदू कटरा, एकता चौकी और एत्माद्दौला अंबेडकर पुल की तरफ से शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। सर्विस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। सर्विस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
- दिल्ली, जयपुर, ग्वालियर की तरफ से आने वाली बसें रोहता नहर से मधु नगर होकर ईदगाह, बिजलीघर की आ जा सकेंगी।
- कानपुर, अलीगढ़ की तरफ से आने वाली रोडवेज, टूरिस्ट बस इनर रिंग रोड से रमाडा होटल, फतेहाबाद रोड, ताज व्यू तिराहा, माल रोड होते हुए करिअप्पा चौराहे से बिजलीघर या माल रोड से होते हुए ईदगाह बस स्टैंड को जाएंगी। यमुना किनारा रोड पर भारी वाहनों नहीं चलेंगे
- यमुना किनारा रोड पर सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- फतेहाबाद से अलीगढ़, कानपुर, दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन इनर रिंग रोड से जाएंगे।
- डायवर्जन के समय किसी भी श्रेणी के वाहन को निर्गत प्रत्येक प्रकार का नो एंट्री पत्र निलंबित रहेगा।