आगरालीक्स.. आगरा में एंबुलेंस से मरीज की जगह अंग्रेजी शराब की सप्लाई हो रही थी, एंबुलेंस से 55 पेटी शराब जब्त की हैं, एंबुलेंस को खडी कर चालक फरार हो गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
रविवार को आगरा में हाईवे पर खंदारी चौराहे से पहले रोड पर एंबुलेंस खडी हुई थी, हरियाणा नंबर की एंबुलेंस को देख स्थानीय एंबुलेंस चालक आ गए, उन्हें लगा कि बाहर से एंबुलेंस से मरीज लाया गया है। एंबुलेंस के आस पास कोई नहीं था, गेट खोला तो उसमें अंग्रेजी शराब का जखीरा था, सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम पहुंच गई। आबकारी अधिकारी नीलेश पारिया का कहना है कि एंबुलेंस से अंग्रेजी अवैध शराब का जखीरा मिला है, इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
दो लाइसेंस निरस्त
वैध शराब की बिक्री के मामले में फतेहाबाद स्थित ठेकेदार सरनाम सिंह का देशी शराब व किरावली में भाग का ठेका निरस्त कर दिया है। करीब एक माह पहले फतेहबाद ठेके को लेकर सोशल मीडिया पर अवैध शराब की बिक्री का पर्दाफाश खोलने वाला आडियो वायरल हुआ। सीएम पोर्टल पर शिकायत से विभाग में खलबली मच गई। आडियो आबकारी आयुक्त को भेज दिया गया है, जबकि डीएम एनजी रवि कुमार ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी। इस रिपोर्ट आधार पर आबकारी विभाग की इंस्पेक्टर नीलम सिंह को निलंबित कर दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश वालिया का कहना है कि अभी तीन ओर ठेकों की जांच चल रही है।