अलीगढ़लीक्स…आज अलीगढ़, अलीगढ़ नहीं अयोध्या बन गया। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की खुशी में अलीगढ़ अयोध्या की तरह राममय दिखा। विश्व हिंदू परिषद ने अचल ताल पर 5100 दीप जलाकर ख़ुशी का इजहार किया। अलीगढ़ में मोहल्लों में मनी दीपावली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सहकार भारती ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के हर्ष में सासनी गेट पर मिष्ठान वितरण किया। सहकार भारती के महानगर अध्यक्ष अंशुल राठौर के निर्देशन में वहां आते-जाते राहगीरों को श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के प्रसाद के रूप में लड्डू बांटे और सभी ने श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान ब्रजमोहन जिलाध्यक्ष , स्नेहलता शर्मा जिला महिला प्रमुख, मनी प्रताप सिंह , जन्मेश सिंह , उदय प्रकाश वाष्षेय, विशाल वाष्षेय , साकेत,मयंक सोनी, रिषभ आदि उपस्थित रहे।