आगरालीक्स….Agra News : राम मय हुई मिथिलानगरी में बारात की आगवनी की गई, राजा दशरथ का स्वागत और श्री राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन की आरती की गई। दोपहर में तुलसी सालिगराम का विवाह होगा। ( RamBarat, Jankpuri 2024 Agra News : Prabhu Shree Ram & Barati warm welcome in Janakpuri )
रामबारात के जनकपुरी में पहुंचने पर स्वागत किया गया, जनक आवास लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन पर बारात की अगवानी राजा दशरथ बने संतोष शर्मा का स्वागत करने के साथ ही ही प्रभु श्रीराम और उनके भाईयों की आरती उतारी गई। दोपहर 12 बजे श्रीकृष्ण गौशाला, शाहगंज में तुलसी-सालिगराम का विवाह सम्पन्न होगा।
कोठी मीना बाजार में जनकपुरी आयोजन
हर तरफ जगमगाती रोशनी, वातावरण में गूंजती रामायण की भक्तिमय चौपाईयां और लहराते भगवा ध्वज। भगवान राम के स्वागत में मिथिलानगरी राममय हो गई। जहां देखो भगवान के भक्ति के रंग बिखरे हैं और सिया को ब्याहने आने वाले श्री राम के स्वागत की तैयारियां हैं। समुन्द्र मंथन, झूला झूलते राधा-कृष्ण, अशोक वाटिका में श्रीराम की मुदिरा लेकर पहुंचने हनुमान जी और सीता स्वयंवर की आकर्षक झांकियां हैं।

हप्पू सिंह ने खूब हंसाया
वर्दी पहनकर परदे पर अपना रोब दिखाने वाले हप्पू सिंह (योगेन्द्र त्रिपाठी) आज सैकड़ों पुलिस वालों को देखकर डर गए। अपने मजाकिया अंदाज में उन्होंने न सिर्फ जनकपुरी में पुलिस वालों को गुदगुदाया बल्कि जनकपुरी देखने पहुंचे श्रद्धालुओं का भी खूब मनोरंजन किया। फिल्मी परदे पर उनकी पत्नी का किरदार निबाने वाली गीतांजली मिश्रा ने जनकपुरी महोत्सव के मंच पर बी उनका साथ दिया। हप्पू सिंह अपने कोमेडियन स्टॉइल में कहा अरे दद्दा… आगरा के लोग बड़े चिरांदिया हैं। वहीं जनकपुरी महल के भव्यता और दिव्यता को देखकर खूब तारीफ की। कहा मुम्बई जाकर वह आगरा के जनकपुरी महोत्सव के बारे अवश्य बताएंगे। अंशु शर्मा ने राम जी भजन व ज्योति प्रसाद ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुती से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। होली लाइट के विद्यार्थियों ने भी भक्तिमय प्रस्तुति दी।