आगरालीक्स..(Agra News 12th November)आगरा में देवोत्थान से पहले सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आई है। सोना 49 और चांदी 67 हजार रुपये को पार कर गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने में तेजी का रुख है।
वायदा बाजार में छठ पूजा से ही तेजी का रुख बना हुआ है। इस दौरान सोना 48 हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 63-64 हजार रुपये प्रति किलो के दाम पर बनी हुई थी।

शुक्रवार को भी सोना दोपहर तक 49,211 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा था , जबकि शाम को भी 49,216 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतें भी फिर एक बाद तेजी पकड़ गई हैं। चांदी शुक्रवार को दोपहर 67,192 रुपये प्रतिकिलो ग्राम पर पहुंच गई थी, जबकि चांदी कल 66,965 रुपये प्रति किलो ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।
ज्वैलरी के दामों में तेजी
फाइन गोल्ड (999) 4924 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4806 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4383 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3989 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3176 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत का जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहता है।