Saturday , 22 February 2025
Home टॉप न्यूज़ RBI said – this is how you can identify fake notes# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

RBI said – this is how you can identify fake notes# agranews

आगरालीक्स…कहीं आपके पास तो नहीं 200 और 50 के नकली नोट..आरबीआई ने बताया ऐेसे कर सकते हैं पहचान. सेवाओं से संतुष्ट न होने पर बैंक की शिकायत भी कर सकते हैं.

नकली नोट चलाने वाले रैकेट का ध्यान छोटे नोटों पर
कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उच्च मूल्यवर्ग के नोटों के बारे में लोगों के सतर्क रहने के कारण, नकली नोटों का रैकेट चलाने वालों ने 200 और 50 रुपये जैसे कम मूल्यवर्ग के नोटों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 50 और 200 के नकली नोटों के प्रचलन में आने के बारे में जागरूकता लाने के लिए आगे आया है और उन्हें कैसे पहचानना है, इसकी जानकारी दी है। RBI वित्तीय जागरूकता सप्ताह मना रहा है। इस अवसर पर, केंद्रीय बैंक के क्षेत्रीय निदेशक लक्ष्मीकांत राव ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि लोग कैसे नकली नोट की पहचान कर सकते हैं और ग्राहक बैंक की सेवा से संतुष्ट नहीं हैं या कोई समस्या है तो कैसे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

यूँ करें नोट की पहचान
50 रुपए के असली नोट में Front में मूल्य वर्ग में 50 के साथ आर-पार मिलान कीजिए
देवनागरी में 50 लिखा है
बीच में महात्मा गांधी की फोटो है
माइक्रो लेटर्स में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ’50’ लिखा है
demetalised security thread है जिस पर ‘भारत’ और RBI दर्ज है
दाईं ओर अशोक Ashoka Pillar emblem है
इलेक्‍ट्रोटाइप (50) वॉटरमार्क है
नंबर पैनल ऊपर बाएं तरफ और नीचे दाईं तरफ छोटे से बढ़ते आकार में लिखे होते हैं

Reverse में ऐसे पहचानें नोट
50 रुपए के नोट में पीछे की तरफ छपने वाला साल, स्वच्छ भारत लोगो और स्लोगन, Language पैनल और आकार 66*135 mm होता है। जबकि 200 रुपए के नोट में लगभग सभी चीजें वहीं होती हैं।
इसमें नोट तिरछा करने पर हरे रंग का धागा नीले रंग में दिखाई देता है।

बैंक की कर सकते हैं शिकायत
अगर कोई बैंक ग्राहक की बात नहीं सुन रहा है या फिर किसी बैंक की सेवाओं से ग्राहक संतुष्ट नहीं है तो वह इसकी शिकायत भी कर सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा विनियमित किसी भी संस्था के खिलाफ लोकपाल के समक्ष शिकायत दर्ज करने के लिए, एक ग्राहक https://cms.rbi.org.in पर लॉग इन कर सकता है। यह ध्यान दिया जा सकता है कि RBI हर साल वित्तीय जागरूकता सप्ताह का आयोजन करता है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Aanandi Bhero Bridge between Dayalbagh & Khandauli construction start from April 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा से खंदौली 10 से 15 मिनट में...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Brajesh Shandilaya perform today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में ताजमहोत्सव में अब भीड़ बढ़ने लगी...

बिगलीक्स

Agra News : Three caught for comment on girl student#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कॉलेज से घर लौट रहीं छात्राओं...

बिगलीक्स

UP Board Exam Agra : 24 hour security of strong room#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दो दिन बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा...

error: Content is protected !!