आगरालीक्स …(Agra News 23rd September) आगरा के आरबीएस कॉलेज में बीकॉम में प्रवेश के लिए कटऑफ 150.08 से 130.83 के बीच है।
आरबीएस कॉलेज ने बीकॉम में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर दी। कॉलेज के बीकॉम पाठ्यक्रम में सामान्य वर्ग के छात्रों की कटऑफ 150.08 से 130.83 के बीच रही है। ओबीसी वर्ग की कटऑफ 130.20 से 115.45 रही है। एससी वर्ग से कॉलेज में प्रवेश को आवेदन करने वाले छात्रों की कटऑफ 129.98 से 107.66 रही है। वहीं ईडब्ल्यूएस, पीसी और एससी के सभी छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। संयोजक डॉ. संजीव पाल सिंह के अनुसार बीकॉम प्रथम वर्ष प्रवेश समिति ने प्रवेश काट ऑफ मेरिट जारी की है। कटऑफ में आने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों की काउंसलिंग 27 सितंबर को होगी। ईडब्ल्यूएस, पीसी और एससी के छात्रों की काउंसलिंग 29 सितंबर को होगी। साथ ही ओबीसी और एससी वर्ग के छात्रों को भी काउंसलिंग 29 सितंबर को है।