Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Record 277 new corona positives found in Agra on Tuesday…know the latest update here
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Record 277 new corona positives found in Agra on Tuesday…know the latest update here

235

आगरालीक्स…(11 January 2022 Agra News) आगरा में आज फिर फूटा कोरोना बम. रिकॉर्ड संख्या में मिले कोरोना पॉजिटिव…प्रशासन ने जारी किया ताजा अपडेट

आगरा में कोरोना का कहर चल रहा है. तीसरी लहर हर दिन खतरनाक होती जा रही है. मंगलवार को भी रिकॉर्ड संख्या में कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं. प्रशासन ने इसका ताजा अपडेट भी जारी किया है. प्रशासन के अनुसार आगरा में पिछले 24 घन्टे में 4848 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 277 नए मरीज कोरोना के मिले हैं. पिछले 24 घन्टे में 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं. आगरा में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1495 है. बता दें कि #Agra में अबतक 27298 #Covid19 मरीजों में से 25344 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए.

Image

आगरा में कोरोना की रफ्तार बढ़ने पर डीएम आगरा पीएन सिंह ने नये दिशा निर्देश जारी किए हैं. जिला प्रशासन ने कहा है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद #Agra में 1000 से अधिक ऐक्टिव केसेज होने के दृष्टिगत निम्न व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जाती है :-

  1. स्विमिंग पूल, वाटर पार्क और जिम पूरी तरह से रहेंगे बंद.
  2. रेस्टोरेंट, होटल, फूड प्वाइंट और सिनेमा हॉल 50% की क्षमता के साथ खोले जाएंगे.
  3. आईटी और आईटीईएस से संबंधित सभी निजी कंपनियों में work-from-home की व्यवस्था लागू करनी होगी.
  4. शादी समारोहों में बंद स्थानों पर एक समय में अधिकतम 100 लोगों की उपस्थिति रहेगी। सभी लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। मास्क, 2 गज की दूरी अपनाने के साथ-साथ प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क लगानी होगी।
  5. खुले स्थानों पर एक समय में मैदान की क्षमता को देखते हुए 50% आमंत्रित अतिथियों की ही उपस्थिति रहेगी। सभी को मास्क लगाना होगा एवं 2 गज की दूरी के साथ सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। यहां भी कार्यक्रम स्थल के प्रवेश द्वार पर कोविड-19 हेल्प डेस्क लगाए जाना अनिवार्य है।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!