आगरालीक्स…(21 June 2021 Agra News) आगरा की गर्मी में पसीने से तरबतर लोग गा रहे—तड़पाए, तरसाए रे आगरा की गर्मी. पढ़ें बारिश होगी या ऐसे ही पड़ेगा सूखा.
प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा
आगरा में बारिश पड़ नहीं रही है और गर्मी है कि हर दिन रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रही है. उसमभरी और चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान हैं. ये लोग बारिश का इंतजार तो कर रहे हैं लेकिन बारिश है कि होने का नाम ही नहीं ले रही है. इधर आगरा का तापमान लगातार प्रदेश में टॉप पर बना हुआ है. सोमवार को आगरा प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूतनतम तापमान 27.6 तक रहा. गर्मी के कारण लोगों को न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम. ऊपर से बेचैनी लोगों में अलग से छा रही है.
मौसम विभाग भी बोला—बारिश की नहीं कोई संभावना
इधर कई दिनों से आगरा में बारिश की संभावना जता रहा मौसम विभाग ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए हैं. आईएमडी के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेगा.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
21-Jun | 28.0 | 38.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
22-Jun | 28.0 | 39.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
23-Jun | 29.0 | 40.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
24-Jun | 29.0 | 41.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
25-Jun | 28.0 | 39.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
26-Jun | 28.0 | 39.0 | ![]() | Mainly Clear sky |
27-Jun | 28.0 | 40.0 | ![]() | Mainly Clear sky |