आगरालीक्स ..विकास दुबे मामले के बाद आगरा में हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव की दोस्ती रखने पर तीन पुलिस कर्मी लाइन हाजिर, पांच पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि वे हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव को पुलिस की गतिविधि की जानकारी देते थे।
नगला रामबल थाना एत्माउददौला निवासी हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव की तलाश में पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह पकडा नहीं जा सका। विकास दुबे प्रकरण के बाद पुलिस उसकी धरपकड के प्रयास में जुटी थी, पुलिस उसे पकड नहीं सकी। हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
तीन सिपाही लाइन हाजिर, एक इंस्पेक्टर पर लटकी तलवार
पुलिस जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव को थाना एत्माउददौला में तैनात पुलिस कर्मी रविंद्र यादव, थाना न्यू आगरा में तैनात सत्यपाल यादव, मलपुरा में तैनात दुष्यंत यादव और आरक्षी राहुल यादव, राजीवा यादव पुलिस की गतिविधि की जानकारी देते थे। इनमें से राहुल यादव और राजीव यादव पहले से लाइन हाजिर थे, अन्य तीन को लाइन हाजिर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव के संबंध एक इंस्पेक्टर से भी सामने आए हैं, इसकी जांच कराई जा रही है, इंस्पेक्टर आगरा में ही तैनात हैं।